फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

Sat, 27 Jun 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की कानून व्यवस्था समेत अन्य समस्याओं के विरोध में भाजपा ने शनिवार को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान  प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी कई। प्रदर्शन में समर्थकों की भीड़ उमड़ने भाजपाई गदगद भी दिखे।
विज्ञापन


बाद में राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम हंसराज यादव को सौंपा।  इसमें बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी पर नाराजी जताने के साथ ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की सही ढंग से मदद न किए पर नाराजगी जताई गई है। निषाद आरक्षण आंदोलन के दौरान अखिलेश निषाद की मृत्यु पर मुआवजे की रकम बढ़ाने की भी मांग की गई है।

ज्ञापन में इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग, मानिकपुर मोड़ से लेकर इटावा बाईपास की सड़क, नेशनल हाइवे पर राधिका पेट्रोल पंप से बाया खेड़ा जाने वाली सड़क, नेशनल हाइवे कुरसेना में टूटी फूटी सड़क का सर्वे कर दुरुस्त करने आदि की भी मांग की गई है। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने किया।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य अतिथि पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया, विशिष्ट अतिथि मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, दिवाकर मिश्रा, के अलावा डा. राजबहादुर, विकास भदौरिया, राजेंद्र गुप्ता, मनीष यादव पतरे, मानसिंह जादौन, बटेश्वरी दयाल प्रजापति, यदुवीर सिंह, लज्जाराम प्रजापति, राजकमल यादव, कृष्ण पाल सिंह भदौरिया, सावित्री कठेरिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें