फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के लिए प्रेरित करेगी ‘द बैलेट’

Sun, 08 Jan 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
द बैलेट सीडी को जारी करते डीएम शमीम अहमद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वोटराें को जागरूक करने के लिए द बैलेट फिल्म बनाई गई है। डीएम शमीम अहमद ने रविवार को नुमाइश पंडाल में फिल्म की सीडी जारी की। सहायक बचत निदेशक प्रभात मिश्रा के निर्देशन में तैयार फिल्म यू ट्यूब पर भी देखी जा सकती है। फिल्म के निर्माता संत विवेकानंद स्कूल के प्रधानाचार्य डा. आनंद हैं। डीएम शमीम अहमद ने कहा कि ये फिल्म लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन

डायरेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि फिल्म के माध्यम से वोट के बहिष्कार से होने वाले नुकसान को दर्शाया गया है। जिले के बीहड़ी गांव आसई, व्यासपुर एवं पीपरीपुर में फिल्म का ज्यादातर हिस्सा फिल्माया गया है। डीपीएस में कक्षा 10 के छात्र सुष्मित मिश्र ने फिल्म में स्पेशल इफेक्ट्स का प्रयोग किया है। फिल्म में गांव के माहौल को जीवंत किया गया है। कमिश्नर की भूमिका में अतुल वीएन चतुर्वेदी, डीएम के रूप में अमित तिवारी, एसडीएम के रूप में शिवम शर्मा और शराबी की भूमिका प्रभात मिश्रा ने निभाई है। पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार पूर्व प्रधान की भूमिका में हैं। वह विकास कार्य न होने पर वोट के बहिष्कार का आह्वान करती हैं। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीण वोट डालने के लिए तैयार हो जाते हैं। डा. ममता शुक्ला ने कास्ट्यूम डिजाइन की है।
फिल्म में सीडीओ की पत्नी प्रीति श्रीवास्तव ने अभिनय कर गाना भी गाया है। अरविंद शर्मा के गीत शराब डायन मारे जात है, को रोचक अंदाज में फिल्माया गया है। संगीत मुशीर खां ने दिया है। वह फिल्म के उद्घोषक भी हैं। मुदित दुबे ने बेहतरीन डांस दिखाया है। मधु पांडेय, रश्मि बाथम, रितू तोमर, राजेश चतुर्वेदी, अवनींद्र जादौन, दिलीप मिश्रा, अशोक राजपूत आदि ने भी फिल्म में भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें