फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 40 लाख से बनेगा एआरटीओ वाला मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-01- एआरटीओ कार्यालय को जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद
विज्ञापन

करीब 50 हजार से अधिक लोगों को आवागमन में होगी आसानी

क्रिटिकल गैप से कराया जाएगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। एआरटीओ कार्यालय जाने वाला मार्ग जल्द ही आरसीसी बन जाएगा। प्रशासन ने लोगों की दिक्कतों को समझते हुए जर्जर मार्ग को क्रिटिकल गैप से बनवाए जाने के लिए करीब 40 लाख रुपये की स्वीकृति दे दी है। मार्ग बनवाए जाने की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपी गई है। मार्ग बनने से एआरटीओ आने वाले लोगों के साथ ही करीब 50 हजार से अधिक लोगों को आवागमन में आसानी होगी।
शहर के पास ही सर्कुलर मार्ग से एनएच-731 को जोड़ने वाले मार्ग पर ही एआरटीओ है। इसी मार्ग पर आवासीय कॉलोनी भी है। ग्राम पंचायत हरदोई देहात की भी आबादी है। सर्कुलर मार्ग से एआरटीओ कार्यालय की तरफ जाने पर मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। इससे लोगों को कार्यालय आने में ही नहीं इस मार्ग से होकर गुजरने वाले लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन ने जर्जर हो चुके मार्ग और लोगों को आवागमन में होने वाली दिक्कतों का संज्ञान लिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने इस मार्ग को बनवाए जाने के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से एस्टीमेट तैयार कराया है। मार्ग बनवाए जाने के लिए करीब 40 लाख रुपये की आवश्यकता बताई गई। इस पर जिलाधिकारी ने मार्ग निर्माण की स्वीकृति दे दी है। काम कराने की जिम्मेदारी भी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपी है। जल्द ही काम शुरू कराते हुए काम पूरा कराने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



वर्जन

एआरटीओ कार्यालय जाने के साथ ही शहर से सीधे एनएच-731 पर जाने वाले मार्ग की दशा बहुत खराब है। इस बनवाए जाने के लिए क्रिटिकल गैप से स्वीकृति दी गई है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता से कहा गया है कि काम समय से शुरू कराते हुए गुणवत्तापूर्ण काम समय से पूरा कराया जाए ताकि लोगों को आवागमन में समस्या न होने पाए।-अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें