फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बांरिश में छप्पर और दीवारें गिरीं

विज्ञापन
फ़ोटो संख्या 03: भरथना क्षेत्र के गांव ऊमरसेन्डा में आंधी से गिरी दीवार के पास खड़ा शंकर - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
श़ुक्रवार रात भर तेज आंधी के साथ हुई बारिश से शहर के नाले उफना गए और कई जगह जलभराव हो गया। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में कई घरों की दीवारें और छप्पर गिरने से लोगों की गृहस्थी का सामान दब गया। एक व्यक्ति घायल भी हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे तेज आंधी चलने लगी, 20 मिनट आंधी चलने के बाद बारिश शुरू हो गई। रातभर बारिश होने से विजयनगर, पचावली रोड, शिवनगर, यशोदानगर के नाले उफना गए। मैनपुरी फाटर अंडरपास में भी पानी भर गया। सड़कों के किनारे जलभराव भी हो गया।
संवाद प्रतिनिधि भरथना के अनुसार ऊमरसेन्डा निवासी शंकर पुत्र जमादार के घर के बाहर दीवार पर रखा छप्पर गिर गया। इससे अनाज, बर्तन व अन्य सामान दम गया। टिनशेड गिरने से बुजुर्ग कमरूद्दीन मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

भोली में शाकिर अली की डेयरी का टिनशेड उड़ गया और मस्जिद की छत की बाउंड्रीवाल का एक हिस्सा गिर गया। अनीश की छत पर बने शौचालय की छत गिरने से दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई।
रामायन गांव में सरला देवी और नगला हरलाल के लालाराम,प्रताप सिंह के मकानों की दीवारें गिर गईं। नगला हरलाल में बालेश्वर दयाल,अजय कुमार की झोपड़ी भी गिर गईं। संवाद प्रतिनिधि इकदिल के अनुसार कुंवरपुर के मजरा मुखरामपुर में माया देवी की दीवार पर रखा छप्पर गि गया। विधवा और भूमिहीन मायादेवी पांच बच्चों के पास रहती है। अब उसके पास सिर छुपाने को भी जगह नहीं है।
संवाद प्रतिनिधि बकेवर के अनुसार ईंगुरी गांव में बिजली का खंभा विनोद तोमर और राजू तोमर घर की दीवार पर जा गिरा। इससे दीवार गिरी गई। दीवार के मलबे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और पशुबाडे में बंधे पशु दब गए। टिनशेड भी आंधी में दूर जा गिरा। पशुओं को लोगों ने मलबे से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें