फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन ठगी करने वाले तीन दबोचे

विज्ञापन
फोटो संख्या 14 पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए अभियुक्त - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर ठगी व लूट करने वाले तीन बदमाशों को एसओजी व इकदिल पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन बदमाशों की गिरफ्तारी के साथ ही कई घटनाओं से संबंधित माल बरामद कर एक लाख 12 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को देर शाम इकदिल पुलिस टीम को मुखबिर ने सूचना दी कि कस्बे की ओर से 2 मोटर साइकिल पर चार संदिग्ध इटावा शहर की ओर से आ रहे हैं। इसके पास अवैध शस्त्र भी हैं। इस पर क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एसओजी इटावा व इकदिल पुलिस की दो टीमें बनाई गईं। दोनों टीमों ने मानिकपुर मोड़ पर चेकिंग शुरू की। कुछ समय बाद इकदिल की ओर से दो मोटर साइकिलों पर सवार चार युवक आते दिखे। पुलिस को देख वे मोटर साइकिल पीछे की ओर मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करके तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया जबकि उनका एक साथी भाग निकला।
सीओ सिटी वैभव पांडे ने बताया कि गिरफ्तार युवकों ने विगत में महेरा चुंगी के पास महिला से चेन छीनने, क्राइम ब्रांच कर्मी बनकर इंद्रेश सिंह को बाइक चालान काटने का हवाला देकर 6900 लेकर भाग जाने, दिगंबर जैन मंदिर कटरा सेवाकली से सीसीटीवी का डीवीआर व अन्य सामान चोरी करने, बृजमोहन के मास्क न लगे होने के कारण डरा धमका कर 10000 रुपये व मोबाइल ले जाने, इकदिल ओवरब्रिज के ऊपर इमरान से 89000 रुपये व मोबाइल लेकर चले जाने, महिला एएनएम कर्मी के साथ मास्क न लगाने के कारण डराकर 1000 रुपये रखा पर्स बदल लेने व थाना इकदिल क्षेत्रान्तर्गत स्थित विकास कालोनी स्थित बंद पडे़ मकान से चोरी की वारदात अंजाम देना स्वीकार किया है। बदमाशों ने बताया कि वे लोग पुलिस कर्मी व क्राइम ब्रांच कर्मी बनकर लोगों को डरा धमका कर ठगी, लूट व छिनैती की घटना करते हैं। इसके साथ कोरोना काल में लोगों को मास्क न लगने पर डराकर ठगने का काम करते थे।
विज्ञापन

सीओ सिटी ने बताया कि पकड़े गए शेषपाल यादव पुत्र भारत सिंह निवासी जौनई, इमरान उर्फ बबलू व इरफान पुत्रगण गफ्फार उर्फ मटरू निवासी फक्कड़पुरा सभी थाना जसवंतनगर के कब्जे से एक लाख 12 हजार रुपये, 2 मोबाइल फोन, डीवीआर, घटना में प्रयुक्त 2 मोटर साइकिल, 2 आई कार्ड, एक चेन, 3 अंगूठी बरामद की गई हैं। इस कार्रवाई में एसओजी प्रभारी सत्येंद्र सिंह यादव, सर्विलांस प्रभारी बीके सिंह मय टीम तथा मदन गोपाल गुप्ता प्रभारी निरीक्षक इकदिल मय टीम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें