फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण लाल जैन की दसवीं पुण्यतिथि मनाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर के नुमाइश मैदान स्थित शहीद स्तंभ पर गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कृष्ण लाल जैन की दसवीं पुण्यतिथि मनाई गई। वह स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के अपराजेय योद्धा थे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया व विशिष्ट अतिथि भरथना विधायक सावित्री कठेरिया ने उनके चित्र पर माला व पुष्प चक्र चढ़ाकर उन्हें याद किया। इस दौरान सदर विधायक ने कहा कि कृष्ण लाल जैन हमेशा इटावा के गौरव पुरुष के रूप में याद किए जाएंगे।
उनकी कुर्बानियों को कभी भुलाया नही जा सकता है। स्वतंत्रता सेनानी के पौत्र आकाशदीप जैन बेटू, स्वतंत्रता सेनानी परिवार से प्रेमशीला पांडेय, जिलाध्यक्ष डॉ. मुनींद्र नाथ दत्त, रामकुमार ऋषीश्वर, मोहन स्वरूप चौबे, योगेंद्र दीक्षित, आकांक्षा अवस्थी, करुणा रानी गुप्ता, श्यामल दास गुप्ता, नरेश चंद्र पाठक, ज्योत्सना वर्मा, वीर सिंह, छाया भदौरिया, मीना यादव व रामकुमार चौधरी आदि ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें