फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दूसरे दिन भी तीन डिग्री पर टिका रहा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शुक्रवार सुबह से कोहरा छाया रहा। लगातार दूसरे दिन न्यूनतम पारा तीन डिग्री रहा। गलन के कारण लोगों को जहां अलाव दिखा, वहीं रुक गए। दोपहर में सूर्यदेव ने झलक दिखाई लेकिन पूरे दिन शीत लहर के कारण लोग कांपते रहे।
विज्ञापन

नए साल की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक घना कोहरा रहने की वजह से हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। लोग ठिठुरते हुए दफ्तर और दुकानों पर गए। घरों में लोग ब्लोअर और हीटरों के सामने बैठे रहे। चाय और ऊनी कपड़ों की दुकानों पर भीड़ रही। लोग सर्दी से बचने के लिए स्वेटर, जैकेट के साथ ही हाईनेक, टोपी और मफलर खरीद रहे हैं। वहीं शाम होते ही शीत लहर तेज होने और कोहरे की वजह से बाजारों में सन्नाटा छा गया।
आज बूंदाबांदी की आशंका
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शनिवार को कोहरा छाया रहेगा। बूंदाबांदी होने की भी आशंका है। न्यूनतम पारा 5 डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री रह सकता है। रविवार को इससे राहत मिलने की उम्मीद है। धूप निकल सकती है। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम छह हो सकता है।
विज्ञापन

पाला पड़ने की आशंका से किसान परेशान
भरथना। पाला पड़ने की आशंका से किसान चिंतित हैं। गेहूं की फसल बेहतर होने का अनुमान लगाया जा रहा है, लेकिन आलू, मटर व सरसों की फसल में रोग लगने की आशंका है। तीन-चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा तो आलू की फसल में झुलसा रोग लग सकता है। पाले के प्रभाव से बचाने के लिए किसान सिंचाई करें। सिंचाई रात के दूसरे व तीसरे पहर में न करें। फसलों में घुलनशील गंधक 80 प्रतिशत डब्लूपी का दो से ढाई ग्राम मात्रा को प्रति लीटर की दर से पानी में घोलकर प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करें। (संवाद)
दिन में सिंचाई करके बचा सकते फसल
बीज दवा विक्रेता कमलेश गुप्ता ने बताया कि फसलों को पाले के प्रभाव से बचाने के लिए नमी की जरूरत होती है, दिन के समय सिंचाई करने से फसलों को पाले से बचाया जा सकता है।
ऊमरसेंडा गांव निवासी किसान गोपाल तिवारी ने बताया कि मौसम में दिन व रात के दौरान गलन बढ़ी है। यह आलू, सरसों की फसल के लिए नुकसान दायक है। बचाव का उपाय कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें