फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बब्बर शेर की बढ़ी खुराक, भालू खा रहे अंडे और मूंगफली

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कड़ाके की ठंड से शेर, भालू और हिरणों को बचाने के लिए सफारी प्रबंधन ने इंतजाम किए हैं। बाड़ों में हीटर लगा दिए गए हैं। वन्यजीवों के खानपान में भी बदलाव किया गया है। शेरों की खुराक बढ़ गई है। भालुओं को मूंगफली और अंडे दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सफारी पार्क में इस समय करीब 17 बब्बर शेर, 100 काले हिरन, 14 सांभर समेत बड़ी संख्या में वन्यजीव हैं। बढ़ती ठंड में बब्बर शेरों को आठ किलो की जगह 10 किलो मांस दिया जा रहा है। तेंदुओं को ढाई की जगह चार किलो मांस मिल रहा है। भालुओं को फल देना बंद कर दिया गया है। उन्हें दलिया, दो अंडे और शहद के साथ मूंगफली दी जा रही है। बाड़े का तापमान 15 से 17 डिग्री तक रखने के लिए हीटर, ब्लोअर लगाए गए हैं। पुुआल डाली गई है।
हिरण सफारी में 25 हेक्टेयर भूमि में काले हिरण और नीलगाय विचरण करती हैं। यहां जगह-जगह छप्पर लगाकर पुआल पड़वाई गई हैै। हरे चारे के साथ इन्हें गुड़ दिया जा रहा है। चिकित्सक डॉ. राबिन ने बताया कि सभी सेलों का तापमान संतुलित रखने के लिए थर्मामीटर लगाए गए हैं। वन्यजीवों को गर्म पानी भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए जल्द 17 सीटर बस आएगी
पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सफारी प्रबंधन व्यवस्था बढ़ाने में लगा है। नए साल पर तीन हजार से अधिक पर्यटक आने पर वाहन कम पड़ गए थे। ऐसे में शासन से वाहनों की संख्या बढ़ाने की मांग की गई थी। जल्द ही 17 सीटर बस सफारी में आ जाएगी। अभी तक 20-20 सीटर की दो बसें और जीप सफारी में हैं।
विज्ञापन

सिकंदरा से लाए जाएंगे 72 काले हिरण
अभी तक सफारी पार्क में 100 काले हिरण हैं। जल्द ही यहां 72 काले हिरण और आएंगे। उप निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें