फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई में दोबारा 46 पर पहुंचा पारा

Wed, 18 May 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा
विज्ञापन
भीषण गर्मी में शहर के मुख्य बाजार में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले का तापमान मंगलवार को दोबारा 46 डिग्री पर जा पहुंचा। सुबह से ही सूर्य देव के  कड़े तेवरों ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह साढे़ सात बजे तापमान 35 डिग्री था जो 10 बजे 40 डिग्री पार हो गया। सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। जो लोग बाहर निकले वह छांव तलाशते रहे।
विज्ञापन


मई के पहले सप्ताह में तापमान में अचानक हुई बढ़ोत्तरी से पारा 46 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। जिसके बाद हुई बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली थी। लेकिन पिछले दो दिन से तापमान एक बार फिर से ऊपर चढ़ने लगा। रविवार को तापमान 44 डिग्री था। सोमवार को तापमान की सुई 44 पर अटकी रही। मंगलवार को तापमान ने एक बार फिर से जोर पकड़ा और पारा 46 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। पारा चढ़ने से लोगों का सड़क पर चलना दूभर रहा। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने छाते और अंगौछे का सहारा लिया। इसके बाद भी राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें