फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बारिश से तीन दिन में 11 डिग्री लुढ़का पारा

Tue, 25 Apr 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मौसम लगातार बदल रहा है। पिछले तीन दिन से रुक-रुककर बारिश होने से पारा 11 डिग्री लुढ़क गया है। अधिकतम तापमान 41 से 31 डिग्री पर पहुंच गया है। सोमवार को भी शहर में तीन घंटे तक बारिश हुई। वहीं कहीं-कहीं ओले भी गिरे।
विज्ञापन

शहर में बारिश के साथ बकेवर और लखना क्षेत्र में ओलावृष्टि से सोमवार को पारा दो डिग्री लुढक गया। खेत में फसलों को भारी नुकसान हुआ। बारिश से मौसम सुहावना हो गया। सुबह से ही बादल छाये रहे। दोपहर करीब 12 बजे से तीन बजे तक बारिश हुई। न्यूनतम पारा 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बदलते मौसम में लोग बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं। तीन दिन में रात में हल्की ठंड का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल में करीब 800 मरीज पहुंचे। यही स्थिति सैफई मेडिकल कॉलेज की भी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें