फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर, पांच दिन नहीं होगा अल्ट्रासाउंड

Tue, 25 Apr 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला अस्पताल के इकलौते रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर चले जाने से मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए भटकना पड़ रहा है। जिला प्रशासन के पास कोई वैकल्पिक व्यवस्था न होने की वजह से अगले पांच दिनों तक मरीजों का अल्ट्रासाउंड नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर जिला चिकित्सालय में मौसम खराब होने की वजह से सोमवार को अपेक्षाकृत मरीजों की संख्या कम रही। लगभग आठ सौ मरीज ओपीडी में दिखाने के लिए आए। इनमें से 50 मरीजों को अल्ट्रासाउंड लिखे गए। जब मरीज कक्ष के पास पहुंचे तो वह बंद मिला। कक्ष के बाहर लगे बोर्ड पर सूचना लगी थी कि रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पारितोष छह दिन के अवकाश पर हैं। इस पर कुछ इंतजार के बाद मरीज निराश होकर लौट गए। 24 से 29 तक कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था न होने पर जिला अस्पताल में पांच दिन अल्ट्रासाउंड नहीं हो सकेगा। इससे गंभीर मरीजों को मजबूरी में निजी लैबों पर रुपये खर्च करके अल्ट्रासाउंड कराना होगा।

मरीज बोले- बाहर से कराएंगे अल्ट्रासाउंड

शहर में रहने वाले वेद प्रकाश भारती जिला अस्पताल दिखाने आए थे। उन्होंने बताया कि कई दिनों से पेट में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टर को दिखाया था। उन्होंने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। कक्ष के पास जाने पर पता चला कि डॉक्टर छह दिन के अवकाश पर हैं। अब बाहर से अल्ट्रासाउंड कराएंगे।
विज्ञापन



देवेंद चौधरी ने बताया कि दवाइयां खाईं पर आराम नहीं मिला। पेट दर्द बढ़ने पर जिला अस्पताल में दिखाया। यहां डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड लिख दिया। कराने गए तो पता चला डॉक्टर साहब अवकाश पर हैं। अब 29 के बाद आकर अल्ट्रासाउंड कराएंगे।
रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पारितोष शुक्ला ट्रेनिंग पर गए हैं। इस वजह से अल्ट्रासाउंड होने में दिक्कत आई। महिला अस्पताल के सीएमएस से मरीजों के अल्ट्रासाउंड कराने पर बात हुई। कुछ मरीज अल्ट्रासाउंड कराने गए हैं। प्रयास किया जा रहा है कि मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने में दिक्कत न हो। - डॉ. एमएम आर्या, जिला पुरुष अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें