फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खडे़ ट्रक में घुसा टेंपो, एक की मौत

Tue, 09 Aug 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वैदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सैफई रोड पर गांव कांटी हार के पास सवारियां लेकर आ रहा टेंपो सड़क किनारे खडे़ ट्रक में घुस गया। इस हादसे में टेंपो में बैठी एक सवारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर वैदपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सैफई भेजा। वहीं अन्य सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए।  
विज्ञापन


सोमवार रात करीब दस बजे एक टेंपो सैफई से सवारियां लेकर इटावा आ रहा था। जैसे ही टेंपो वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव कांटी हार के पास पहुंचा। वहां सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा भिड़ा। टेंपो के ट्रक में भिड़ने से उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।  एसओ वैदपुरा रोहित तिवारी ने टेंपो में फंसे लोगों को निकलवाकर उन्हें उपचार के लिए सैफई भेज दिया। जबकि हादसे में युनुस(25) पुत्र यूसुफ निवासी शाहकमर कोतवाली इटावा की मौत हो गई। एसओ रोहित तिवारी ने बताया कि हादसे में छह लोग घायल हुए हैं।

दूसरी घटना वैदपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कांटीहार के पास हुई जहां तेजी से आ रही मेटाडेर की चपेट में आने से पांच लोग घायल हो गए। गांव लौगपुर थाना सैफई निवासी उदयवीर पुत्र रक्षपाल प्रदीप पुत्र जगदीश राजपूत निवासी कटरा फतेह महमूद खां, दीपेंद पुत्र रमेश चंद्र जितेंद्र्र पुत्र गोविंद निवासी पिंडारी जालौन और अवधेश पुत्र बृजनंदन निवासी रानी बाग कांटी हार पेट्रोल पंप के पास बातें कर रहे थे। तभी डीसीएम ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। तीसरी घटना बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर एक ढाबे के पास हुई। जहां बाइक में कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार नेत्रपाल पुत्र लाखन सिंह निवासी चटोर पुरा थाना बकेवर और उनकी सास जेवरश्री पत्नी राम बाबू निवासी फूटा ताल घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें