फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर मुद्दा सिर्फ चुनावी स्टंट : रामगोपाल

Sun, 10 Jan 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा मंदिर मुद्दे को उछालना सिर्फ चुनावी स्टंट है। यह नया नहीं है, पहले भी होता रहा है।
विज्ञापन


रविवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा की चुनाव के समय में भाजपा पूर्व में भी मंदिर मुद्दे के उछालकर इसका फायदा उठाती रही है। विधानसभा चुनाव निकट है और फिर से वही पुराना स्टंट किया जा रहा है। वोटरों को मंदिर के नाम पर अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं इलाज के दौरान मरीजों की मौत पर परिजनों द्वारा डाक्टर के खिलाफ आए दिन मुकदमा लिखाए जाने के मामले को उन्होंने गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता रहा तो एक दिन डाक्टर मरीज का इलाज करने से हिचकने लगेंगे।  
विज्ञापन

इस मौके पर आयुष विभाग के सलाहकार केपी सिंह चौहान, वरिष्ठ सपा नेता राजपाल यादव, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री उमेश दीक्षित, अशोक यादव, सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, नपा अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, रामसिंह शाक्य, गोपाल यादव, फुरकान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें