फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आएंगी जगदंबा भवानी, घर में ही करो अगवानी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चैत्र नवरात्र का बुधवार से शुभारंभ हो रहा है। इस बार मां भवानी अपने भक्तों के संयम को देखने आ रही हैं। भक्तों को मंदिर जाने की जरूरत नहीं है। मां भगवती घर-घर जाकर भक्तों की पूजा स्वीकार करेंगे। सभी मंदिरों के दरवाजे भक्तों के लिए बंद हैं। पुजारी पूजन, हवन और आरती करते रहेंगे।
विज्ञापन

जिले के सबसे बड़े दो देवी मंदिर ब्राह्मणी देवी और कालिका देवी मंदिर प्रशासन ने करीब चार दिन पहले ही बंद करा दिए हैं। शहर के प्रमुख मंदिर कालीबाह भी भक्तों के लिए नहीं खुलेगा। पुजारी विजय गिरी ने बताया कि 22 मार्च से मंदिर बंद है। उन्होंने भक्तों से मंदिर न आकर घर में ही पूजा, हवन करने की अपील की है।
श्रीकालीबाड़ी मंदिर के महंत शिवानंद महाराज ने बताया कि भक्तों के लिए मंदिर बंद रहेगा। घरों में रहकर ही पूजा करें। केलागमा देवी और खटखटा बाबा मंदिर भी बंद हैं। ब्रह्माणी देवी मंदिर पर पुजारी अम्ब्रीश मिश्रा ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण इस बार मेला नहीं लगेगा। मिश्रा ने भक्तों ने कहा कि
विज्ञापन

भक्त घरों में ही रहकर पूजा अर्चना करें। मां ब्राह्मणी उनकी उपासना स्वीकार करेंगी। उन्होंने बताया कि मंदिर में पूजन और सुबह 6 व शाम 7 बजे आरती की जा रही है। केलागमा देवी मंदिर के पुजारी विशेक गुप्ता और खटखटा बाबा के महंत मोहन गिरि महाराज ने भी भक्तों ने घरों में ही रहकर पूजा करने की अपील की है।
पुजारियों ने कहा कि घरों से बाहर बिल्कुल न निकलें। एसडीएम ज्योत्सना बधु ने बताया कि अगर कोई मंदिर खुला और भक्तों की भीड़ लगी तो पुजारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद न्यूज एजेंसी उदी के अनुसार पार पट्टी क्षेत्र में मंदिर चकरनगर रोड स्थित गाती के सिया देवी मंदिर भी बंद है।
पुजारी बाबा राम रतनदास महाराज ने बताया वह पूजा करेंगे। नगला गौर का मठियाऊ माता मंदिर और कुंडेश्वर धाम बंद है। संवाद न्यूज एजेंसी इकदिल के अनुसार माता शीतला देवी मंदिर के पुजारी अखिलेश तिवारी ने कहा कि भक्तों के लिए मंदिर बंद रहेगा। उन्होंने भक्तों से घर पर रहकर पूजा करने की अपील की है।
संवाद न्यूज एजेंसी भरथना के अनुसार नगर के मोहल्ला होमगंज स्थित प्राचीन श्रीभोले कुटीर के पुजारी बाबा रामशरण दास ने कहा कि इस बार महामारी का प्रकोप है, भक्त घरों से बाहर न निकलें। घर पर रहने ही पूजा करें। मां भवानी उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगी। उन्होंने बताया कि वह मंदिर में नियमित पूजा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें