फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार ने 15 भाजपाइयों पर दर्ज कराई एफआईआर तो कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी को लिखा ये पत्र

Mon, 22 Jul 2019 07:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन
इटावा की चकरनगर तहसील में भाजपा नेताओं एवं तहसीलदार के बीच हुई नोकझोंक और धक्का-मुक्की के मामले में रविवार को तहसीलदार चकरनगर नरेंद्र कुमार ने 15 भाजपाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इधर, भाजपा नेता  मुकेश सिंह राजावत के प्रार्थनापत्र पर कार्रवाई न होने पर भाजपाइयों में आक्रोश है।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री से तहसील चकरनगर में व्याप्त भ्रष्टाचार की खुली जांच करवाने की मांग की है। चकरनगर तहसील में ग्राम पथर्रा निवासी शर्मन सिंह ने वर्ष 2008 में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया इटावा शाखा से ट्रैक्टर खरीद के लिए तीन लाख रुपये लोन लिया था।

 

समय से लोन जमा न करने पर ब्याज सहित बकाया 7.30 लाख रुपये की आरसी बैंक ने तहसील को भेज दी। बृहस्पतिवार को तहसीलदार नरेंद्र कुमार पथर्रा गांव पहुंचे। उन्होंने शर्मन सिंह को बकाया अदा करने के लिए तहसील में संपर्क करने को कहा। शनिवार को ग्राम पर्थरा के शर्मन सिंह, भाजपा नेता मुकेश सिंह राजावत तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तहसील पहुंचे।

वहां तहसीलदार से बकाया जमा करने के लिए पांच दिन का समय मांगा। इसी बात को लेकर तहसीलदार से बहस होने लगी। तहसीलदार ने कहा बकायेदार को नहीं जाने देंगे। इस पर बात बढ़ गई। तहसीलदार ने सुरक्षा कर्मियों को बुला लिया। इसी बीच अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। भाजपा कार्यकर्ताओं और तहसीलदार के बीच धक्का-मुक्की होनेे लगी।

 
विज्ञापन

कुछ भाजपाइयों ने तहसीलदार को कार्यालय से बाहर खींचने की भी कोशिश की। तहसील में कार्यरत सभी कर्मचारी इकट्ठा हो गए। तहसीलदार के साथ हुई अभद्रतापूर्ण कार्रवाई की निंदा करने लगे। वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मुकेश सिंह राजावत के समर्थन में पहुंच गए। इसी दौरान एसडीएम चकरनगर इंद्रजीत सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।  

इसके बाद मामला शांत हो गया। दोनों पक्षों ने थानाध्यक्ष चकरनगर को रिपोर्ट करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। थाना चकरनगर में लगभग तीन घंटे तक समझौते की बात चलती रही। आखिर में भाजपा नेता अपने-अपने घर चले गए। तहसीलदार चकरनगर नरेंद्र कुमार ने थाना चकरनगर में पूर्व प्रमुख पति मुकेश सिंह राजावत सहित पंद्रह लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।  वहीं तहसीलदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज न किए जाने को लेकर भाजपा नेताओं ने चकरनगर में बैठक कर मुख्यमंत्री को पत्र  भेजकर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार की खुली जांच की मांग की है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें