जसवंतनगर में किशोर की मौत के बाद रोते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर तेजी से जा रही कार ने साइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दी। दुर्घटना में किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पीसीएफ के चेयरमैन अंकुर यादव के समझाने पर लगभग डेढ़ घंटे बाद जाम खुला।
ग्राम नगला ताल निवासी विश्राम सिंह यादव का 15 वर्षीय पुत्र सीटू कस्बे के बाजार से सामान खरीदकर साइकिल से गांव जा रहा था। बुधवार की सायं लगभग साढ़े पांच बजे सियाराम कोल्ड स्टोर के सामने पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की खबर पर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। इन्होंने हाईवे जाम कर दिया। इससे हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। मौके पर क्षेत्राधिकारी विजय बहादुर व प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह पहुंचे। इन्होंने ग्रामीणों को समझाया लेकिन वह जाम खोलने के लिए तैयार नहीं हुए। सूचना पर पीसीएफ के चेयरमैन अंकुर यादव घटनास्थल पर आ गए। इन्होंने मृतक के परिवारीजनों को समझाकर जाम खुलवा दिया।