फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: किशोरी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Thu, 10 Aug 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। मानसिक रूप से परेशान अलियापुर की एक किशोरी ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के अलियापुर निवासी राजवीर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी पुत्री प्रियंका (16) मंगलवार रात खाना खाकर सोने चली गई थी। बुधवार सुबह चार बजे जागे तो घर के बरामदे में उनकी पुत्री प्रियंका को कुंडे से सहारे फंदे पर लटका देखा इस पर उन्होंने घरवालों को तत्काल जगाया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई अनुज बालियान ने बताया कि जांच में पता चला है कि मृतक किशोरी तीन साल से मानसिक रूप से परेशान रहती थी। किशोरी पहले भी दो बार आत्महत्या के लिए कुएं में कूदने की भी कोशिश कर चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें