सैफई। मां-भाई को जान से मारने की धमकी देकर किशोरी से कई बार दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश में जुटी।
थाना सैफई में किशोरी की मां ने इसी क्षेत्र के गांव बघुइया के ओमबृज उर्फ चंडी यादव के खिलाफ दर्ज कराया गया है। इसमें कहा गया है कि चंडी ने सबसे पहले नौ जुलाई को उसकी बेटी को घर में अकेला पाकर बात न मानने पर भाई व मां की हत्या करने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद इसी तरह धमकाकर 27 जुलाई को किया।
सात अगस्त को घर में आकर बेटी से जबरन दुष्कर्म किया। अचानक घर वापस आने पर वह भाग गया। बेटी को अस्त-व्यस्त देखकर उससे पूछताछ की तो पीड़िता ने सारी हकीकत बताई। थाना प्रभारी मोहम्मद कामिल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दबिश दी जा रही है।