फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ऑटो में महिला के बैग से जेवर चोरी करने वाली किशोरी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। ऑटो से इटावा जा रही महिला के बैग से जेवर चोरी करने के मामले में पुलिस ने किशोरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की तीन सोने की अंगूठी और एक मंगलसूत्र बरामद किया है। किशोरी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन

निवाड़ी कला गांव निवासी प्रियंका ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को वह घर से ऑटो में बैठकर बकेवर आई थी। इसके बाद बेटी के साथ इटावा जाने वाले ऑटो में सवार हुई। बिजौली के पास उनके साथ बैठी एक लड़की ने उनकी बेटी की आंख में कुछ डाल दिया। बेटी की आंख साफ करने में वह व्यस्त हुईं, इसी दौरान लड़की ने बैग से तीन सोने की अंगूठी और मंगलसूत्र निकाल लिया। इसके बाद परसुपुरा के पास ऑटो से उतरकर भाग गई। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम के साथ गुरुवार रात करीब 11 बजे नेशनल हाईवे के पूर्वी तिराहे से किशोरी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने खुद को भरतपुर राजस्थान निवासी और उम्र 17 वर्ष बताई। तलाशी में चोरी के आभूषण बरामद हुए। किशोरी ऑटो में घूमकर चोरी की वारदात करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें