फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बच्चों की पढ़ाई के समय दूसरा काम नहीं करेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बेसिक शिक्षा में स्कूल के समय में पठन-पाठन के अतिरिक्त अन्य कामों को करने, बैठक, प्रशिक्षण आदि पर रोक लगेगी। शिक्षकों से विद्यालय अवधि में पढ़ाई के अतिरिक्त कोई और काम नहीं कराने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व से तय न्यूनतम 240 शैक्षिक दिवस पढ़ाई अनिवार्य रूप से कराने और जरूरत पर अतिरिक्त कक्षाएं चलाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने कहा है कि अधिष्ठान संबंधी काम के लिए शिक्षक बीएसए-बीईओ कार्यालय नहीं जाएंगे, इसकी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। अगर ऐसा होता है तो बीएसए-बीईओ का उत्तरदायित्व तय किया जाएगा। स्कूल समय में शिक्षक अगर अनुपस्थित मिलते हैं तो उनका वेतन काटा जाएगा। शिक्षकों को कार्यालय के काम के लिए बीएसए-बीईओ संबद्ध नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि निशुल्क किताब वितरण, डीबीटी व अन्य किसी भी सामग्री का वितरण शिक्षक विद्यालय अवधि के बाद करेंगे।
शिक्षक संकुल बैठकों का आयोजन स्कूल टाइम के बाद किया जाए। पीटीएम व छात्रों के घर भ्रमण भी विद्यालय अवधि के बाद करेंगे। विभाग की ओर से निर्धारित 12 पंजिकाओं के डिजिटलाइजेशन के लिए भी काम करें। बीएसए डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि शासन से जो निर्देश प्राप्त होते है उन्हीं के अनुरूप कार्य किए जाते है। बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए लगातार सार्थक प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें