फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाबंदी कर शिक्षकों ने कलक्ट्रेट में भरी हुंकार

Wed, 21 Dec 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
प्रदर्शन में शामिल शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर प्राथमिक विद्यालयों के हजारों शिक्षकों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसमें पुरानी पेंशन बहाली और लाठीचार्ज में मृतक शिक्षक के परिजनों को 50 लाख मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन की मांग को सरकार नजरअंदाज कर रही है। इसके कारण शिक्षक आंदोलन को विवश हैं। उन्हाेंने कहा कि पुरानी पेंशन को हर कीमत पर लागू करवाना है। इस अवसर पर जिले के विद्यालयों में शिक्षकों ने सामूहिक अवकाश लेकर पूर्ण तालाबंदी की। धरने का संचालन  शरद यादव ने किया।

इसमें मृतक डा. रामाशीष के परिजनों को पारिवारिक पेंशन दिलवाने और 2 सदस्यों को नौकरी तथा 2004 के बाद नियुक्त शिक्षक साथियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने की मांग प्रमुखता से रखी गई।
विज्ञापन


आंदोलन में मंत्री योगेंद्र त्रिपाठी, कृपाल सिंह, साधो सिंह, कौशल किशोर तिवारी, आफताब हुसैन, ताहर सिंह यादव, ब्रजेश यादव, सुरेंद्र यादव, सैफई अध्यक्ष संजीव यादव, प्रदेशीय लेखाकार और जसवंतनगर अध्यक्ष विनोद यादव, चकरनगर अध्यक्ष रविंद्र यादव, बढ़पुरा अध्यक्ष जयवीर सिंह भदौरिया, भरथना ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद चौहान, पवन यादव, नगर अध्यक्ष प्रदीप यादव, संगठन मंत्री देवेंद्र सोलंकी, विश्वदीप सिंह, टीचर्स क्लब अध्यक्ष शशिभूषण यादव, संजीव यादव, अटेवा अध्यक्ष आशुतोष यादव, विशिष्ट बीटीसी अध्यक्ष मंगेश यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें