फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम कार्यालय पर शिक्षकों ने दिया धरना

Sat, 06 Feb 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के प्रदेशीय आह्वान पर जनपद के शिक्षकों ने पांच सूत्री मांगों के समर्थन में डीएम कार्यालय पर धरना दिया गया। शिक्षक नेताओं ने सरकार की शिक्षकों के मांगों के प्रति उपेक्षापूर्ण नीति की आलोचना की।
विज्ञापन



शासन में बैठे अधिकारियों की मांगों में अड़ंगेबाजी के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। शिक्षक नेताओं ने एलान किया कि इन मांगों को समय रहते निदान नहीं किया गया तो संगठन बोर्ड परीक्षा 2016 के परिषदीय कार्यों का बहिष्कार के निर्णय पर विचार करेगा।



शिक्षक नेताओं ने कहा कि मार्च अप्रैल 2015 को मूल्यांकन बहिष्कार के समय मुख्यमंत्री के समक्ष शिक्षकों के विनियमितीकरण, वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय, 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों की अंशदान कटौती एवं पुरानी पेंशन योजना की बहाली, व्यवसायिक शिक्षकों का विनियमितीकरण आदि मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन



समय रहते इन मांगों को पूर्ण नहीं किया गया। धरने को प्रदेशीय मंत्री शिवकुमार गुप्ता, प्रांतीय सदस्य इंद्रनारायण पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद्र कैथबार, जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष केएन दुबे, कोषाध्यक्ष प्रद्युम्न कश्यप, डा. देवराज सिंह, प्रहलाद कश्यप, राजकुमार वर्मा, सुनील कुमार, अनिरुद्ध मिश्रा, बृजमोहन, बिंदु, रजनी पाल, जगदीश चंद्र गौतम, सुनील कुमार, माधुरी अगिभनहोत्री आदि ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विपिन कुमार ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें