फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों और व्यापारियों ने जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पंचायत राज राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। शोकसभा में प्राचार्य डॉ. श्यामपाल सिंह समेत अन्य प्रोफेसर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, प्रदेशीय मंत्री अरविंद कुमार कैथवार, जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र, जिला मंत्री डॉ. विपिन कुमार आदि शिक्षकों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पान कुंवर विद्यालय में प्रबंधक कैलाश चंद यादव ने नेता जी को नमन किया।
कांग्रेस नेताओं में प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, शहर अध्यक्ष पल्लब दुबे आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनंत प्रताप अग्रवाल, महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव आदि ने व्यापारियों से कहा कि 11 अक्तूबर को प्रतिष्ठान बंद रखकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें।
विज्ञापन

नवीन सब्जी मंडी एसोसिएशन ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। नगर पालिका परिषद कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में हाकिम सिंह, सभासद रवि यादव निहालउद्दीन ,शिवराम सिंह यादव, बृजेश यादव, राजीव तिवारी ,शशांक यादव, सभासद प्रतिनिधि राजू शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें