फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 209 शिक्षकों को नियुक्त पत्र मिले

विज्ञापन
फोटों संख्या 19 विकास भवन में शिक्षको को नियुक्ति पत्र देती विधायक - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों में जिले को 209 शिक्षक मिले हैं। सभी शिक्षकों को सदर विधायक ने नियुक्ति प्रमाणपत्र दिए।
विज्ञापन

शनिवार को भाजपा सदर विधायक सरिता भदौरिया ने प्रेरणा सभागार में नवनियुक्त अध्यापकों को नियुक्त पत्र वितरित किए। कहा कि छात्रों का बेहतर भविष्य शिक्षकों के हाथ में होता है। शिक्षक अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएं। भरथना विधायक सावित्री कठेरिया ने इस दौरान शिक्षकों से कहा कि बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करें। सीडीओ राजा गणपति आर ने कहा बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने का कार्य करें। सरकार द्वारा विद्यालयों में कायाकल्प योजना के अंतर्गत सुंदर एवं आकर्षक बनाने का कार्य किया गया है। इस अवसर पर बीसएस कल्पना सिंह, डायट प्राचार्य एसपी यादव, खंड शिक्षा अधिकारी दिग्विजय सिंह, गौरव पाठक, राजेश कुमार, मीनाक्षी चौहान, अर्चना सिन्हा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें