फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पू6 चेयरमैन के घर से चोरों ने समेटा माल

विज्ञापन
फोटो संख्या 36 व 37 इकदिल कस्बा में चोरो ने मोहल्ला छिपैटी निवासी पूर्व प्रधानाचार्य रवींद्र नाथ भ? - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इकदिल। चोरों ने शुक्रवार रात पूर्व चेयरमैन के घर धावा बोला और कमरे में रखा देशी घी का डिब्बा, चांदी के सिक्के व नगदी लेकर नौ दो ग्यारह हो गए। वहीं एक किनारा दुकानदार के घर से बल्ब उतारते समय वह सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात कस्बा इकदिल के मोहल्ला खेड़ापति निवासी पूर्व चेयरमैन श्रवण कुमार वर्मा के घर चोरों ने निशाना साधा। पूर्व चेयरमैन ने बताया कि चोर देर रात छत में लगे दरवाजे की कुंडी काटकर अंदर घुसे। कमरे में स्थित मंदिर में रखा देशी घी का डिब्बा, 21 चांदी के सिक्के व 12 हजार रुपये नगदी चोरी कर ले गए, जिसकी जानकारी शनिवार सुबह हुई। वहीं, मोहल्ला छिपैटी के पूर्व प्रधानाचार्य रवींद्र नाथ भटेले ने बताया कि रात को चोरों ने जंगला काटकर घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया, लेकिन आवाज सुनकर परिजनों के जगाने पर चोर भाग निकले। वहीं, चोरों ने मोहल्ला बजरिया के शिव कुमार उर्फ लंबू किराना वाले के घर के बाहर लगा बल्ब उतारकर अंधेरा कर दिया लेकिन नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे में फोटो कैद हो गई है।
वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि कुछ माह पहले नेशनल हाईवे स्थित खाद की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग डेढ़ लाख रुपए का गेहूं का बीज व खाद की बोरियां चोरी कर ली थी। दुकान के सामने ही कोल्ड ड्रिंक की दुकान की टीन तोड़कर चोरों ने हजारों का सामान गायब कर दिया था। पुलिस अभी तक पूर्व में हुई घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। थानाध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए गश्त बढ़ाई जाएगी। सीसीटीवी में कैद चोर की तलाश की जा रही है।

फोटो संख्या 36 व 37 इकदिल कस्बा में चोरो ने मोहल्ला छिपैटी निवासी पूर्व प्रधानाचार्य रवींद्र नाथ भ?- फोटो : ETAWHA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें