फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की पत्नी ने पुलिस पर लगाया थाने में पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रेंड्स कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला सिपाही की पड़ोसी किरायेदार शिक्षक की पत्नी से मारपीट हो गई। सोमवार देर रात गेट खोलने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट के बाद थाने पहुंचा।
विज्ञापन

शिक्षक की पत्नी का आरोप है कि पुलिस उन्हें और उनके पति को थाने ले गई जहां रातभर उनकी पिटाई की गई। वहीं एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद का कहना है कि महिला सिपाही से मारपीट के मामले में शिक्षक दंपति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उनके आरोप की भी जांच की जा रही है।
फ्रेंड्स कालोनी थाने में तैनात सिपाही प्रियंका पास में ही स्थित जेलर देवेंद्र सिंह के मकान में किराये पर रहती है। इसी मकान में ताखा परिषदीय स्कूल के शिक्षक अरुण कुमार पत्नी के साथ किराये पर रहते हैं।
विज्ञापन

सोमवार की रात 12 बजे सिपाही जब घर लौटी तो गेट खोलने में थोड़ी देर हो गई। इस पर सिपाही व शिक्षक की पत्नी प्रियंका के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद महिला सिपाही ने पुलिस को फोन कर दिया और पति-पत्नी को पुलिस थाने ले गई। साथ ही महिला सिपाही की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
शिक्षक की पत्नी का आरोप है कि थाने में उसको थर्ड डिग्री दी गई। पुरुष सिपाही व दरोगा ने उसके साथ मारपीट की। एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि महिला सिपाही के साथ मारपीट की गई थी। इस पर पति पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें