फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से शिक्षिका की मौत

Fri, 29 Jul 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
बसरेहर क्षेत्र में शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसरेहर। थाना क्षेत्र के फर्रूखाबाद रोड पर कृपालपुरा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने स्कूटी सवार शिक्षिका को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। वह हेलमेट पहने थीं। उनके कमर और सीने में काफी चोटें आईं। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में शिक्षिका ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


महावीरगंज औरैया निवासी गोपाल कृष्ण पोरवाल की 36 वर्षीय पुत्री वंदना पोरवाल चौबिया थाना क्षेत्र के गांव बरालोकपुर के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के पद पर  तैनात थीं। वह भरथना चौराहे के पास किराए के मकान में रहती थीं। गुरुवार को वह अपनी स्कूटी से विद्यालय गई थीं।

छुट्टी के बाद वह लौट रही थीं। कृपालपुरा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर जा गिरीं जिससे उनके कमर व सीने में काफी चोटें आई। वह हेलमेट पहने थीं जिससे सिर में चोट नहीं लगी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। रास्ते में ही शिक्षिका ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर उसके परिजन व साथी टीचर भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें