‘टीचर समाज का रचयिता है इसीलिए उसे बच्चों पर बहुत ध्यान देना चाहिए। समाज में ऊंच-नीच, भेदभाव से बच्चों को दूर रहने की उसे सीख देनी चाहिए।’ यह बात ग्राम विकास संस्थान के आचार्य चरण सिंह टिप्पल ने कही।
वह बाबू राम सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज बकेवर की ओर से सरस्वती ग्रुप के इटावा, औरैया व कानपुर देहात के आचार्यों व प्रधानाचार्यों की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इससे पहल उन्होंने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि टीचर ही बच्चों को संस्कारवान बनाता है।
कार्यक्रम में ग्राम विकास संस्थान के महाप्रबंधक शिव प्रसाद यादव ने टीचरों को सलाह देते हुए कहा कि हिंदी, अंग्रेजी व सामाजिक विषयों की शिक्षा बच्चों को ठीक से दें। बच्चों को रटाने के बजाए उनको समझाकर पढ़ाएं। इसके साथ ही बच्चों को साइंस का भी ज्ञान कराएं।
प्रबंधक विनीत यादव ने रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने टीचरों को नए फार्मूले भी बताए। इस मौके पर प्रधानाचार्य कुंवर सिंह, विनोद अवस्थी आदि ने दैनिक पंजिका व अन्य विषयों पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में इटावा, औरैया व कानपुर देहात के आचार्यों व प्रधानाचार्यों ने भाग लिया।
जयवीर सिंह ने प्राचार्य पद संभाला
इटावा। डा. जयवीर सिंह यादव ने गत 10 जुलाई को विचारपुर स्थित बृज गोपाल महाविद्यालय के प्राचार्य पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कालेज प्रबंधक सतीश कुमार एवं निदेशक प्रधानाचार्य कमल कुमार आदि ने प्राचार्य श्री यादव को माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस मौके पर प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि यहां अध्ययनरत बीएससी प्रथम वर्ष में 70, द्वितीय वर्ष में 50 और तृतीय वर्ष में शत प्रतिशत स्टूडेंटों ने प्रथम श्रेणी परीक्षा पास की है।