फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: लड़कियों के साथ कोचिंग पढ़ाने से मना करने पर शिक्षक को पीटा

Sat, 22 Jul 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 10:::::शिक्षक को लाठी डंडों से पीटते युवक। संवाद
विज्ञापन


- कस्बे के महावीर नगर में गुरुवार शाम हुई वारदात का वीडियो वायरल

- शिकायत पर पुलिस ने छह के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट, दो गिरफ्तार



संवाद न्यूज एजेंसी



भरथना (इटावा)। लड़कियों के साथ कोचिंग पढ़ाने से मना करने पर छात्रों ने स्कूल से घर लौट रहे शिक्षक को रास्ते में घेरकर लाठी-डंडे से जमकर पीटा। घटना का करीब आठ सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ है। शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।



नगर के मोहल्ला मंडी समिति रोड निवासी प्रवीन गुप्ता निजी स्कूल में शिक्षक हैं। वह कोचिंग भी पढ़ाते हैं। गुरुवार को वह मोहल्ला महावीर नगर स्थित स्कूल से छुट्टी के बाद दोपहर करीब तीन बजे स्कूटी से घर लौट रहे थे। स्कूल से करीब 200 मीटर की दूरी पर घात लगाए छात्रों ने उन्हें घेर कर धक्का-मुक्की शुरू कर दी।
विज्ञापन




पीड़ित ने बताया कि छह युवकों ने लाठी-डंडे और लात-घूसों से जमकर पीटा। मोहल्ले के लोगों जुटने पर आरोपी भाग निकले। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। शिक्षक ने मोहल्ला महावीर नगर के अमित कुमार उसके भाई सुमित कुमार को नामजद करते हुए और उसके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।



प्रवीन ने बताया कि सुमित कोचिंग सेंटर में लड़कियों वाले बैच में पढ़ने की कई दिनों से जिद कर रहा था। मना करने पर उसने देख लेने की धमकी दी थी। एसपी देहात सत्यपाल सिंह ने बताया कि शिक्षक के साथ मारपीट मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन






मारपीट में चार के खिलाफ एनसीआर

भरथना। तुरैया गांव के पीड़ित अब्दुल हमीद ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि शुक्रवार की सुबह गांव के ही हारून ख़ान, शकूर मोहम्मद, आसिफ खान व अफजाल खान ने बेबजह गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें