फोटो संख्या 02: कैंडल मार्च में शामिल जैन समाज की महिलाएं। संवाद
सकल दिगंबर जैन समाज ने कैंडल मार्च निकला किया विरोध प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। कर्नाटक में जैन आचार्य कामकुमार नंदी महाराज की हत्या को लेकर सकल दिगंबर जैन समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार की देर शाम शांति पूर्वक कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। मांग की कि हत्यारोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चले और उन्हें मृत्युदंड की सजा दी जाए। जैन समाज के समर्थन में नगर पालिका की अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने सहभागिता की।
जैन समाज के अध्यक्ष संजू जैन के नेतृत्व में सकल जैन समाज के स्त्री- पुरुष लालपुरा जैन धर्मशाला से कैंडल मार्च शुरू किया। जो लालपुरा, तहसील चौराहा, बजाजा लाइन, तिकोनिया,कोतवाली चौराहा होते हुए नगर पालिका चौराहा तक शांति पूर्वक कैंडल मार्च निकाल कर जैन साधु की हत्या पर विरोध प्रकट किया।
नशिया मंदिर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाशदीप जैन ने कहा कि कैंडल मार्च जैन साधु की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा देने को लेकर निकाला गया है। कहा जैन साधु हमारे समाज की धरोहर हैं और धरोहर की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। कर्नाटक में जैन मुनि की हत्या करके नौ टुकड़े बोर बेल में फेंक दिए गए, ऐसा तो मुगलों के शासन में भी किसी संत के साथ नहीं हुआ, जो इस लोकतांत्रिक देश में हुआ।
कहा कि कर्नाटक सरकार विशेष कमेटी बनाकर इस घटना की जांच उच्चाधिकारियों से कराए और दोषियों को कड़ी सजा दे। साथ ही फास्ट ट्रैक कोर्ट में अपराधियों के खिलाफ मुकदमा चले और उन्हें मृत्युदंड की सजा दी जाए। कर्नाटक ही नहीं बल्कि पूरे देश में यह अध्यादेश लागू किया जाए। कहीं भी जैन साधू विचरण करें तो उनकी मजबूत सुरक्षा की व्यवस्था पुलिस प्रशासन करें।
कैंडल मार्च में वैभव जैन, विनोद जैन, रजत जैन, नवनीत जैन, नितिन जैन, अभिनंदन जैन, शैलेष जैन, कल्लू जैन, मनोज जैन, पूनम जैन, पूजा जैन, संगीता जैन, मंजू जैन, सोनी जैन, चारु जैन, रश्मि जैन आदि लोग शामिल रहे।