फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: अवध एक्सप्रेस में वेंडर से गिरी चाय, यात्री झुलसा

Sun, 03 Dec 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बरौनी से बांद्रा टर्मिनल जा रही 19038 अप अवध एक्सप्रेस में शनिवार सुबह जनरल कोच में वेंडर से गर्म चाय का कैंटर एक यात्री पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसका जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में इलाज चल रहा है। वहीं, वेंडर और तीन यात्री भी मामूली रूप से झुलसे हैं। आरपीएफ ने आरोपी वेंडर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह वेंडर राधे फफूंद स्टेशन से चाय का कैंटर लेकर जनरल कोच में चढ़ा था। भीड़ अधिक होने की वजह से धक्का लगने की वजह से कैंटर की चाय सीट के नीचे ट्रेन की जमीन पर सो रहे यात्री संजय कुमार के ऊपर गिर पड़ी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। साथ ही तीन अन्य यात्रियाें और वेंडर भी मामूली रूप से झुलस गया।
ट्रेन के सुबह 6:22 बजे इटावा आकर रुकने पर आरपीएफ के एएसआई विजय कुमार व रेलवे कर्मचारी पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर गंभीर यात्री संजय पुत्र रंपत राम निवासी बेदियार वाल्मिकी नगर पश्चिमी चंपावत बिहार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि वेंडर राधे निवासी गांव देउरिया मोहम्मदाबाद अछल्दा जनपद औरैया को गिरफ्तार किया। इस पर रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। चाय से झुलसे यात्री को देखने जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक शैलेश निगम अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

पीड़ित यात्री संजय कुमार ने बताया कि वह और उसका साथी दिलीप बांद्रा में टाइल्स लगाने का कार्य करते हैं। छठ के मौके पर गांव गए थे। अब बांद्रा लौट रहे थे। गर्म चार गिरने से शरीर में फफोले पड़ गए हैं। साथी दिलीप ने बताया कि घटना के समय सो रहे थे। सफर के दौरान कपड़े और मोबाइल फोन चोरी हो गया हैै। घटना में जले एक एक अन्य यात्री का नाम राजेश निवासी मेहरवा महाराजगंज बिहार है, अन्य एक यात्री प्राथमिक उपचार के बाद चला गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें