फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने गो तस्कर गिरोह के 6 सदस्य पकड़े, 21 गायें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जनपद में अपराध, अपराधियों एवं प्रतिबंधित वस्तुओं के तस्कारी की रोकथाम के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना बकेवर पुलिस टीम ने अंतर्जनपदीय गो तस्कर गिरोह के 06 अभियुक्तों को 21 जिंदा गाय सहित गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एसएसपी आकाश तोमर के निर्देशन में समस्त क्षेत्राधिकारी तथा समस्त थाना प्रभारी क्षेत्र में निकलकर सम्पूर्ण जनपद में सघनता से चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अहेरीपुर चैकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थाना बकेवर पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि कुछ अज्ञात लोग अहेरीपुर सेे निवाडी कला की ओर जाने वाले रास्ते पर गायों के साथ खडे़ हैं।
प्रभारी निरीक्षक थाना पुलिस टीम के साथ पहुंचे। घेराबंदी करके मौके से 06 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। मौके से 21 गायों को बरामद किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे गाय राजस्थान से लाए हैं। हम लोगों ने कुछ गाय यहीं से पकड़कर गायों में मिला ली है। रात में किसी वाहन में लोड करके अन्य स्थान में ले जाना चाहते थे। हम गाय एकत्रित करके जनपद मुरादाबाद, सम्भल आदि में ले जाकर गोवध कर बिक्री करते हैं।
विज्ञापन

थाना बकेवर में गोवध निवारण अधिनियम अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम विजय सिंह पुत्र हजारी, सोनू पुत्र विजय सिंह, नारू पुत्र फोजीलाल, निवासी कलम का कुआ थाना आनन्तपुरा जिला कोटा राजस्थान, अमर सिंह पुत्र दुर्गा सिंह व नर सिंह पुत्र बिहारी निवासी पटेलनगर भीलवाड़ा राजस्थान, मो अशरफ पुत्र बन्ने निवासी कोट थाना नखाशा संभल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें