इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में कुनेरा के पास चल रही चेकिंग से डरकर भागे टैंकर चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। उसकी मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं।
शनिवार देर रात मैनपुरी संसदीय चुनाव को लेकर कुनैरा के पास चौकी प्रभारी राजेश सिंह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच चालक ने टैंकर दौड़ा दिया। पुलिस ने उसका पीछा किया तो बचने के लिए साइकिल से जा रहे कबाड़ी राम नरेश (50) निवासी झकरपुरा थाना वैदपुरा को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर टैंकर को चालक सहित पकड़ लिया।
एसओ फ्रेंड्स कालोनी विवेक कुमार ने बताया कि हादसे में डॉ. सचिन बंसल व दो सिपाही भी घायल हुए हैं। पोस्टमार्टम कराने के बाद राम नरेश के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
पिकअप की चपेट में आने से महिला घायल
बसरेहर। थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर में महिला को पिकअप ने टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गई। सदा कुमारी (40) जानवरों को चारा देने के लिए जा रही थीं, तभी हादसा हो गया। उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। (संवाद)