फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सिपाही की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को गोली मारने वाले सिपाही की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला ओमपुरम कालोनी निवासी सिपाही बृजेश कुमार यादव औरैया में तैनात था। उसने 22 नवंबर की शाम पारिवारिक कलह में पत्नी उर्मिला देवी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने खुद के सिर में गोली मार ली थी। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया। पूरे घटनाक्रम की जानकारी मृतक के बेटे ने ही दी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ फ्रेंडस कालोनी विवेक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें