बसरेहर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर एक युवक ने किशोरी के साथ
छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवक ने किशोरी के साथ मारपीट कर जान से मारने
की धमकी दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट
दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के
परिवारीजन किसी काम से बाहर गए थे। किशोरी घर पर अकेली थी। इसी बीच मौका
पाकर गांव का एक युवक घर में घुस आया और किशोरी को दबोच कर उसके साथ
छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी के विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट कर
जान से मारने की धमकी दी।
शोर सुनकर पड़ोस के लोग दौड़कर मौके पर
पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। घर लौटने पर किशोरी ने घटना की जानकारी अपने
परिजनों को दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश
शुरू कर दी है।