फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बच्चों में बड़ों के प्रति सम्मान के संस्कार डालें’

Tue, 23 Jun 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों में बड़ों के प्रति सम्मान के संस्कार डालने से ही अच्छे समाज का निर्माण होगा। यह बात जायंट्स ग्रुप ऑफ पिलुआ महावीर की ओर से वर्ल्ड फादर्स डे के मौके पर आयोजित समारोह में कही गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कई पिताओं को सम्मानित भी किया गया। शहर के विजयनगर चौराहा पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डा. शिवराज सिंह यादव ने कहा कि हम जो भी आज हैं या हमारे पास जो भी है वह सब हमारे माता-पिता की कमाई है। जो हमारे बच्चों के पास होगा वह हमारी कमाई होगी।

उन्होंने चिंता व्यक्त की कि मां-बाप कई बच्चों का पालन पोषण बखूबी करते हैं, लेकिन कई बच्चे बड़े होकर अपने बूढ़े मां-बाप की सेवा करने से कतराते हैं।

इस मौके पर जायंट्स इंटरनेशनल फेडरेशन के उपाध्यक्ष उमाकांत कुलश्रेष्ठ ने कहा कि बच्चों में बड़ों के सम्मान के प्रति संस्कार डालें। यदि हम बड़ों का सम्मान करेंगे तो हमारा सम्मान अवश्य होगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कृष्णमुरारी यादव, बच्चीलाल राजपूत, लउआ सिंह बघेल, श्रीकृष्ण कुशवाहा, राजबहादुर सिंह कुशवाहा, बृजमोहन राजपूत, नाथूराम राजपूत, सरमनलाल, भूपेंद्र सिंह जैन वैद्य, सुघर सिंह राजपूत को प्रतीक चिह्न एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को यूनिट डायरेक्टर दाऊदयाल वर्मा, विशुन सिंह कुशवाहा, शशि प्रभा राजपूत, विमल यादव, ललित सक्सेना आदि ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें