फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका, पुलिस युवक की कर रही तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा प्रिया ने सुबह आठ से एक बजे तक ओपीडी में नौकरी की। इसके बाद वह साथ में काम करने वाली अपनी दोस्त को मोबाइल देकर चली गई। जाते समय जल्दी लौटने की बात भी कही। जानकारी पर शाम को परिजन भी तलाशने आए, लेकिन तब कोई सुराग नहीं लगा था। पुलिस प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जता रही है। एक युवक की तलाश में टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन


प्रिया के दोपहर दो बजे क्लास में न पहुंचने पर वार्डन की ओर से माता-पिता को सूचना दी गई। इस पर दोनों गुरुवार शाम करीब पांच बजे छात्रावास पहुंचे थे। वहां उन्होंने वार्डन नीलम शाह और तरंगनी दोनों से जानकारी की। शाम करीब सात बजे तक हाॅस्टल में रहने के बाद जब प्रिया का कुछ पता नहीं चला तो दोनों गांव लौट गए।
इधर, मेडिकल कॉलेज में भी लगातार छात्रा का पता लगाने का प्रयास हो रहा था। इसी बीच रात में शव मिलने की जानकारी मिली। पुलिस पूछताछ में प्रिया की एक दोस्त ने बताया कि प्रिया दोपहर में ओपीडी की ड्यूटी करने के बाद उसे अपना फोन देकर चली गई थी। उससे पूछा भी था कि कहां जा रही हो लेकिन उसने कुछ स्पष्ट नहीं बताया। पुलिस पूछताछ में प्रेम प्रसंग का भी मामले सामने आ रहा है। पुलिस प्रेमी की तलाश कर रही है। देर रात मेडिकल कॉलेज में हंगामे की सूचना पर एसपी देहात सत्यपाल सिंह, एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव समेत कई अधिकारी पहुंच गए। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि छात्रा की हत्या में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। एक युवक की तलाश की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन




छात्रों ने बंद किया मेडिकल कॉलेज का गेट नंबर चार

देर रात हंगामा कर रहे मेडिकल छात्रों ने मेडिकल कॉलेज का गेट नंबर चार बंद करके उसमें ताला डाल दिया और वहीं प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंचे अधिकारी देर रात छात्रों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। छात्रों ने सुरक्षा के मुद्दे पर नारेबाजी की। कहा कि मेडिकल कॉलेज के हॉस्टलों के लंबे समय से कैमरे खराब हैं। ऐसे में कोई भी घटना की जानकारी नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें