फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दोपहर में निकली धूप, सर्द हवाओं से गलन बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बीते दो दिन बदली रहने और न्यूनतम पारा चार व तीन डिग्री सेल्सियस रहने की वजह से गुरुवार दोपहर धूप निकली तो कुछ राहत मिली। हालांकि शीत लहर चलने से धूप का असर कम ही रहा। गलन परेशान करती रही। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी कुछ दिन और ठंड परेशान करती रहेगी।
विज्ञापन

मकर संक्रांति के बाद लोगों को भी मौसम में सुधार होने व गलन भरी सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद थी लेकिन जिस तरह से बुधवार को तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, उससे मौसम विभाग भी आगे कुछ दिन और ठंड रहने की बात कह रहा है। गुरुवार को भी बदली को देखकर लगा कि शायद आज भी सूर्य देव के दर्शन नहीं होंगे। दोपहर करीब 12 बजे सूर्य देव की झलक मिलने के साथ लोगों को धूप मिलने की उम्मीद जगी। धूप निकलते ही लोग घरों और कार्यालयों से बाहर निकल कर कुछ देर के लिए धूप में खड़े और बैठे रहे।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि अभी मौसम में बीच-बीच में बदली का दौर बना रहेगा। लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकलेगी। अगले 48 घंटे हवाएं चलेंगी, लेकिन इनकी रफ्तार कम होगी। कुल मिलाकर दो दिन शीत लहर भरे हो सकते हैं। आगामी 15 फरवरी तक बीच-बीच में तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन




जेट स्ट्रीम के दिशा बदलने से बढ़ी ठंड
जेट स्ट्रीम या जेट धाराएं ऊपरी वायुमंडल विशेषकर समताप मंडल में तेज गति से प्रवाहित होने वाली हवाएं हैं। इनके प्रवाह की दिशा जलधाराओं की तरह ही निश्चित होती है। इसलिए इसे जेट स्ट्रीम का नाम दिया गया है। जेट स्ट्रीम धरातल से ऊपर यानी छह से 14 किमी की ऊंचाई पर लहरदार रूप में चलने वाली एक वायु धारा है। इस समय जेम स्ट्रीम उत्तर भारत की ओर से तेजी से आ रही हैं। ऐसे में मौसम ठंडा हुआ है। आम तौर पर यह हवाएं पृथ्वी के मध्य बिंदु पर होती हैं। इस बार वह 10 जनवरी के बाद जेट स्ट्रीम चली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें