फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: तहसीलदार ने पकड़ा बिना पंजीकृत क्लीनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। जनसेवा केंद्र दूसरे स्थान पर चलाने और उसकी आड़ में बिना पंजीकृत क्लीनिक का संचालन करने की शिकायत पर तहसीलदार ने छापा मारा। मौके पर जनसेवा केंद्र का पंजीकरण मुर्चा गांव के लिए मिला, जबकि संचालन सरसईनावर में हो रहा था। इसके अंदर क्लीनिक का संचालक कर रहे पिता-पुत्र कोई कागज नहीं दिखा सके।
विज्ञापन


तहसीलदार मोहम्मद असलम को शिकायत मिली थी कि सरसईनावर में एक जनसेवा केंद्र चलाया जा रहा है, जो कागजों में मुर्चा गांव में संचालित है। वहीं, जनसेवा केंद्र संचालक के पिता केंद्र के पीछे ही बने कक्ष में बिना पंजीकरण के क्लीनिक चला रहे हैं। इस पर बृहस्पतिवार को तहसीलदार ने टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान जनसेवा केंद्र का रजिस्ट्रेशन मुर्चा गांव के नाम से मिला। संचालक विक्रम पाल गौरव इसे सरसई नावर में संचालित करते मिला। उसके पास जनसेवा केंद्र पर हो रहे कामों का कोई रिकार्ड भी नहीं मिल सका।
वहीं, जनसेवा केंद्र के पीछे कमरे में एक क्लीनिक चलता मिला। इसके पंजीकरण के कोई प्रपत्र नहीं दिखाए जा सके। क्लीनिक पर ऐलोपैथिक, होम्योपैथिक व आयुर्वेदिक दवाएं मिली हैं। तहसीलदार ने रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजी है। तहसीलदार मोहम्मद असलम ने बताया कि तहसील दिवस में दौलतपुर गांव के लोगों की शिकायत मिली थी। इस पर क्लीनिक व जनसेवा केंद्र पर छापेमारी की गई। शिकायत सही पाई गई है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें