फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्युलर मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने सुनील

Sun, 30 Sep 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष बनने पर सुनील यादव का स्वागत करते दिलीप यादव, निशांत चौधरी व अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्व में सपा युवजन सभा व सपा के जिलाध्यक्ष रहे सुनील यादव को सेक्युलर मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि जल्द ही यह संगठन विशाल रूप में सामने होगा।
विज्ञापन


 जिलाध्यक्ष बनने पर लोगों ने जगह-जगह उनका स्वागत सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। शास्त्री चौराहा, लोधी मुहल्ला, चौगुर्जी, फ्रेंड्स कॉलोनी आदि स्थानों पर उनका फूल मालाएं पहना कर उनका स्वागत किया और बधाई दी। सुनील यादव ने कहा कि जो समाजवादी पार्टी से रुष्ट लोगों के घरों पर जाकर उनको मनाएंगे और सेक्युलर मोर्चा से जोड़कर मोर्चा का मजबूत बनाएंगे।

युवाओं को मोर्चा में आने वाले समय में जिम्मेदारियां दी जाएंगी जिससे शिवपाल सिंह यादव के हाथ मजबूत हों। युवाओं, किसानों, छात्रों को मोर्चा से जोड़ने की मुहिम शुरू हो चुकी है, जल्द ही संगठन विशाल रूप में होगा। उन्होंने युवाओं से 2 अक्तूबर को आयोजित होने वाली गांधी जयंती यात्रा में बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। बधाई देने वालों में पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व राज्यमंत्री रामसेवक यादव, सुखदेवी वर्मा, किशन मुरारी गुप्ता, दिलीप उर्फ बब्लू, निशांत चौधरी, ध्रुव चतुर्वेदी, पूर्व सभासद दीपक भदौरिया, आदित्य तिवारी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें