फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नहीं दिखे सूर्य देव, शीतलहर ने बढ़ाई गलन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शुक्रवार को पूरे दिन बदली छाए रहने और हल्की हवाएं चलने से लोग पूरे दिन ठंड से कंपकंपाते रहे। धूप न निकलने से न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए। वहीं, 30 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से चली हवाओं ने गलन को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन

गलन भरी ठंड के चलते लोगों को दिन भर आग जलाकर बैठना पड़ा। सर्दी दूर करने के लिए लोग चाय की दुकानों पर खड़े रहे। बावजूद इसके ठंड से लोगों के हाथ पैर कांपते रहे। ठंड का असर जिला अस्पताल में भी देखने को मिला। ओपीडी में 665 मरीज आए। डॉक्टरों के पास 100 से कम मरीज आए। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे डॉक्टरों के कक्ष में सन्नाटा व्याप्त रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि इन दिनों जेट स्ट्रीम हवाएं चल रहीं हैं। अगले पांच दिन तक सुबह एवं शाम को शीतलहर चलने की संभावना है। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। शुक्रवार को लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली हैं।


अमृत भारत एक्सप्रेस पौने तीन घंटा देर से आई
मौसम खराब होने की वजह से शुक्रवार को अयोध्या होते हुए इटावा आने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पौने तीन घंटा की देरी से 11 बजकर नौ मिनट पर आई। ट्रेन के इटावा आने का समय सुबह 8:25 है। इसके अलावा रोजाना की तरह अवध एक्सप्रेस करीब 10 घंटे से अधिक की देरी से चली। जबकि अन्य ट्रेनों में कानपुर से इटावा आने वाली अन्य ट्रेनों में नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, हावड़ा- कालका एक्सप्रेस डेढ़-डेढ़ घंटा। कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस और गोमती एक्सप्रेस सवा- सवा घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन



स्टैंड से लेकर तिराहा तक खड़ीं रहीं बसें
शुक्रवार को गलन भरी ठंडक के चलते दोपहर बाद बस स्टैंड पर कम यात्रियों के आने से ज्यादातर बसें खड़ीं रहीं। स्टैंड परिसर में करीब 15 से 20 बसें व प्रवेश द्वार से लेकर तिराहा तक पांच- छह बसें यात्रियों के इंतजार में खड़ीं रहींं। लेकिन यात्रियों की संख्या कम रही। ज्यादातर बसें आगरा व कानपुर जाने वाली थीं।


गुरुवार को कम यात्रियों के आने का असर दूसरे दिन भी बना रहा। सहालग के दौर में भी कम यात्रियों का आना चिंता का विषय है। ठंड कम होने पर यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन

- डीएम सक्सेना, एआरएम, रोडवेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें