फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: अभिक्रियाओं का अभ्यास सुलझाएगा रसायन विज्ञान की उलझन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा के लिए एक माह शेष बचा है। ऐसे में विद्याथियों को अब जी-जान से पूरी मेहनत, ईमानदारी और लगन के साथ परीक्षाओं की तैयारी में जुट जाना चाहिए। कार्बनिक रसायन तथा अकार्बनिक रसायन के महत्वपूर्ण रासायनिक अभिक्रियाएं परीक्षा के लिए अत्यधिक उपयोगी होती हैं, जिनकी सहायता से परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

शहर में स्थित जीजीआईसी में रसायन विज्ञान की प्रवक्ता सीमा यादव ने बताया कि इंटरमीडिएट में इस बार रसायन विज्ञान के पाठ्यक्रम से कुछ अध्याय हटाए गए हैं। परीक्षार्थियों को इसे ध्यान में रखकर पढ़ाई करनी चाहिए। रसायन में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सबसे पहले रिवीजन की अलग कॉपी बनानी होगी। इसमें प्रत्येक अध्याय के महत्वपूर्ण सूत्र, समीकरण, परिभाषाएं और अभिक्रियाओं को नोट करके अभ्यास करना चाहिए । स्वयं के बनाए हुए नोट्स आसानी से समझ आ जाते हैं। परीक्षार्थी इसके अध्ययन से भूल भी नहीं सकते हैं। अपनी बनाई हुई रिवीजन की कॉपी को प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा जरूर पढ़ें। अभिक्रियाओं को रटने के बजाए लिखकर अभ्यास करें तो परीक्षा के समय भूलने की गुंजाइश खत्म हो जाती है।

इनका रखे ध्यान
क्या होता है जब, किस तरह प्राप्त करेंगे हेलोएल्केन, एल्कोहल, फीनॉल, ईथर, कार्बोक्सिलिक अम्ल साथ ही एमीन की अभिक्रियाओं पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। इन अध्यायों से 28 अंकों के प्रश्न परीक्षा में पूछे जाते हैं। जितना पाठ्यक्रम आपने अभी तक पढ़ लिया है या रोज पढ़ रहे हैं, उसके छोटे-छोटे बिंदुवार नोट बना लें। अंतिम समय में पूरी किताब पढ़ पाना आसान नहीं होता है।
विज्ञापन


इंटर की परीक्षा में आने वाले रसायन विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न
- उपसहसंयोजक योगिक में योगिकों के आईयूपीएसी नाम महत्वपूर्ण हैं।
-आंकिक प्रश्नों के लिए विलयन, विद्युत रसायन और रसायनिक बलगतिकी के टॉपिकों का अध्ययन आवश्यक है।
-डी और एफ ब्लॉक के तत्व महत्वपूर्ण हैं।
-कार्बनिक रसायन के नेम रिएक्शन को समीकरण सहित समझे कार्बनिक रसायन में कैसे प्राप्त करेंगे वाले प्रश्नों को विशेष रूप से तैयार करें।


विद्यार्थी कॉलम

बोर्ड परीक्षा की तैयारी के दौरान यदि आपको पाठ्यक्रम के किसी विषय या मनोवैज्ञानिक दृष्टि से कोई भी परेशानी आती है तो इस समस्या को हमारे मोबाइल नंबर 9528031737 पर व्हाट्सएप के माध्यम से बता सकते हैं। इसका समाधान हम विषय विशेषज्ञों और मनोचिकित्सकों के माध्यम से करवाने का प्रयास करेंगे। आपकी पहचान गोपनीय रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें