ग्रीष्मकालीन नुमाइश का आगाज इस वर्ष 10 मई से होगा। एक महीने तक चलने वाली नुमाइश को लेकर तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। नुमाइश में बच्चों के साथ ही बड़ों का फुल मनोरंजन होगा। इसके लिए कई तरह के झूले आदि लगना शुरू हो गए हैं।
परिसर में ग्रीष्मकालीन नुमाइश 10 मई से लगेगी और 10 जून तक चलेगी। इसे लेकर तैयारियां तेज हैं। दुकानदार दुकानों को लगाने में जुटे हैं तो ठेकेदार की टीम झूले आदि को लगा रही है। नुमाइश में बच्चों से लेकर बड़ों तक के मनोरंजन का पूरा ख्याल रखा गया है। सैर-सपाटा के साथ इसमें झूला, खेल तमाशा का लुत्फ भी उठाया जा सकेगा।
नुमाइश ठेकेदार टीपू यादव ने बताया कि यहां आने वाले लोग दुकानों से लोग खरीदारी कर सकते हैं। इसके साथ ही आसमानी झूला, नाव झूला, ब्रेक डांस झूला आदि का भी आनंद उठा जा सकेगा। बच्चों के लिए ड्रेगन झूला के साथ ही मिक्की माउस, कार झूला, बाइक झूला भी लगेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नुमाइश में आने वाले लोगों को काफी अच्छा लगेगा।