फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: एक सप्ताह में 10 रुपये किलो बढ़े चीनी का दाम

Thu, 15 Oct 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 22: सब्जी मंडी में दुकान पर चीनी की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
इटावा। चीनी के दिनोंदिन बढ़ते दाम से कारोबारी, दुकानदार समेत लोग आमजन परेशान हैं। यही वजह है कि एक सप्ताह पहले 50 रुपये प्रतिकिलो मिलने वाली चीनी के दाम वर्तमान में 60 रुपये तक पहुंच गए हैं। इसमें सर्वाधिक 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे मध्यवर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन

चीनी के थोक व जिला सप्लायर गौरव अग्रवाल ने बताया कि जिले में हर माह 12 हजार कुंतल चीनी की खपत होती है। वहीं, त्योहारी सीजन में यह खपत बढ़कर 15 से 16 हजार कुंतल तक पहुंच जाती है। उन्होंने बताया कि मांग के सापेक्ष चीनी की पूर्ति नहीं हो रही है। इसकी वजह से चीनी के दामों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि सरकार को इस मामले में सख्त कदम उठाने चाहिए। इससे लोगाें को चीनी की महंगाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 50 किलो की बोरी 2900 रुपये में थोक में पड़ रही है। माल भाड़ा व लदाई-ढुलाई के पास छोटे दुकानदारों तक पहुंचती है। इससे चीनी के दाम और बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन

थोक व्यापारी संजीव जैन ने बताया कि चीनी के लगातार बढ़ते दामों से व्यापार प्रभावित हो रहा है। पहले जहां दिन भर में 28 से 30 बोरी बिक जाती थी। महंगाई के चलते चीनी की बोरी की बिक्री में गिरावट आई हैं।
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ज्ञानचंद्र वर्मा बताया कि चीनी को लेकर अभी तक कहीं कोई स्टॉक में अनियमितता नहीं मिली है। फिर भी त्योहारों को देखते हुए टीमें सक्रिय है, कीमतों और स्टॉक पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

-
कब-कब बढ़े चीनी के दाम
तिथि चीनी के दाम (50 किलो)
15 जुलाई 2300 रुपये
30 जुलाई 2700 रुपये
18 अगस्त 3100 रुपये
पांच सितंबर 2700 रुपये
आठ अक्तूबर 2900 रुपये
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें