फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस प्लांट के मजदूर ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। थानाक्षेत्र के चित भवन गांव में गैस प्लांट के मजदूर नितिन कुमार (26) ने घर में पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चित भवन गांव निवासी नितिन के पिता गुलाब सिंह दिल्ली में रहते हैं। नितिन जब छह माह का था तभी उसकी मां की मौत हो गई थी। इसके बाद रमेश बाबू ने उसे गोद ले लिया था। इसके बाद से रमेश बाबू ही उसकी परवरिश कर रहे थे। रमेश बाबू ने नितिन के लिए अलग मकान भी बनवा दिया था।
इसी मकान में वह रहता था। रमेश बाबू ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात नितिन भोजन करने के बाद अपने घर में सोने के लिए चला गया था। सोमवार की सुबह 10 बजे तक घर का गेट नहीं खुला, तो मोहल्ले के लोगों ने अनहोनी की आशंका के चलते उसे आवाज दी। गेट भी खटखटाया लेकिन भीतर से कोई आवाज नहीं आई। तब मोहल्ले के लोगों ने उन्हें पूरा वाकया बताया। बकौल रमेश इसके बाद वह नितिन के घर गए।
विज्ञापन

किसी तरह गेट खोलने के बाद भीतर गए तो कमरे में नितिन पंखे के सहारे फांसी पर लटक रहा था। रमेश की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। थाना प्रभारी जीवाराम यादव ने बताया कि नितिन ने आत्महत्या की है लेकिन अभी कारण साफ नहीं हुआ है। परिजनों से आगे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें