फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा ः पीएम योजना का आवास नहीं मिला, भाजपा नेता ने दी जान

विज्ञापन
भाजपा नेता प्रमोद यादव की फाइल फोटो। - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला सबी निवासी बीजेपी के सैफई ग्रामीण मंडल के मंत्री प्रमोद यादव ने शनिवार की दोपहर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया। यहां देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। भाजपा के जिलाध्यक्ष का कहना है कि युवक बेरोजगारी व आवास नहीं मिलने से परेशान था। वह प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास के लिए कई महीने से ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी के चक्कर काट रहा था।
विज्ञापन

शनिवार की शाम लगभग चार बजे सैफई थाना क्षेत्र नगला सबी निवासी सैफई ग्रामीण मंडल भाजपा के मंडल मंत्री 35 वर्षीय प्रमोद उर्फ भूरे यादव ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया, जहां देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर सैफई पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीणों ने बताया कि प्रमोद बेरोजगारी से परेशान था। सत्ताधारी पार्टी में पदाधिकारी होने के बावजूद उसको योजना के तहत आवास नहीं मिला। उसके दो बच्चे भी हैं, जिनके पालन-पोषण को लेकर भी वह चिंतित रहता था।
भाजपा जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह धाकरे ने बताया कि प्रमोद सैफई ग्रामीण मंडल का मंत्री था। बेरोजगारी व आवास नहीं मिलने से परेशान था। वह प्रधानमंत्री योजना में आवास के लिए कई महीने से ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी के चक्कर काट रहा था। इसी को लेकर पारिवारिक विवाद हो गया, जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। एसओ सैफई चंद्रदेव यादव ने बताया कि घरेलू कलह की बात सामने आ रही है, उसने जहर खाकर जान दे दी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें