फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल से 42 स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई

Sun, 18 Feb 2018 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गरीब परिवारों के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ने का मौका मिलेगा। सरकार के परिषदीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराने के निर्देशों के क्रम में फिलहाल जिले के 42 विद्यालयों में इसकी शुरुआत की जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहली अप्रैल से इन चयनित विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कार्य शुरू होगा। जिले में सीबीएसई माध्यम के काफी संख्या में बड़े विद्यालय खुल चुके हैं। शहरी क्षेत्र के ही नहीं वरन ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी इन विद्यालयों में पढ़ने आते हैं।  प्रदेश सरकार ने अंग्रेजी माध्यम से संचालित प्राइवेट विद्यालयों की तर्ज पर परिषदीय विद्यालयाें में भी अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दिए जाने के निर्देश जारी किए है। शुरूआत में जिलेे के 42 विद्यालयों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


शासन के निर्देशों के क्रम जिले में परिषदीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विद्यालयों का चयन कर लिया है। अध्यापकों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। परिषदीय विद्यालयों में काफी संख्या में अंग्रेजी माध्यम अथवा सीबीएसई से अध्ययनरत शिक्षक शिक्षिकाएं कार्यरत है। इससे आवश्यक संख्या में शिक्षक उपलब्ध हो जाएंगे।  ओपी. सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी इटावा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें