फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को बाहर नहीं भटकेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगला श्री में नव निर्मित लाइब्रेरी का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। शिक्षा और ज्ञान के प्रसार को लेकर ग्राम पंचायत कुईया के गांव नगलाश्री में रविवार को नवनिर्मित लाइब्रेरी का शुभारंभ ब्लाॅक प्रमुख मृदुला यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की मजबूत आधारशिला रखने के लिए इस तरह की लाइब्रेरी अत्यंत आवश्यक हैं। गांव के बच्चों और युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें सही वातावरण और संसाधन उपलब्ध कराने की है।
यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों को गांव में ही पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर देगी, जिससे उन्हें बाहर भटकना नहीं पड़ेगा। लाइब्रेरी में एक समय में 15 विद्यार्थियों के बैठकर अध्ययन करने की व्यवस्था की गई है। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों के साथ-साथ सामान्य अध्ययन की सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही वाई-फाई सुविधा और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी की गई है, जिससे छात्रों को पढ़ाई के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। एडीओ आईएसबी प्रवीन मिश्रा ने कहा कि यह लाइब्रेरी ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ग्राम प्रधान अखिलेश कुमार यादव ने कहा कि यह लाइब्रेरी केवल एक भवन नहीं, बल्कि गांव के भविष्य को संवारने का माध्यम है। इस मौके पर पंचायत सचिव नागेंद्र यादव, एडीओ पंचायत इम्तियाज अतहर, रोजगार सेवक सत्येंद्र कुमार, पूर्व प्रधान संतोष शाक्य, चंदन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें