चौधरी चरण सिंह पीजी कालेज हेवरा सैफई के बीएससी एग्रीकल्चर के तृतीय वर्ष के एक दर्जन से ज्यादा छात्रों को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं मिली है। छात्रों ने जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल को पत्रक देकर छात्रवृत्ति दिलाने की मांग की है।
कालेज के छात्र अनिल कुमार, सुधीर पाल, दीपक कुमार, संदीप कुमार, ओमजी, आजाद सिंह, दीपक कुमार, आशीष कुमार, तेज प्रताप सिंह, विक्रम चंद्र, जितेश कुमार, ऋषि देव मित्रा, आशीष कुमार, इज्जत अली, जितिन कुमार सिंह, विपिन तिवारी, अभिषेक कुमार ने बताया कि उनकी छात्रवृत्ति और सरकारी फीस नहीं आई है।
आन लाइन अप्लाई करने के बाद पहले दो लिस्ट शो कर रही थीं लेकिन अब वेबसाइट भी नहीं खुल रही है। कालेज में कई छात्रों की छात्रवृत्ति आ गई है। छात्रों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर छात्रवृत्ति दिलवाने की मांग की। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को छात्रवृत्ति के मामले को देखने का निर्देश दिया है।