फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज से 36 छात्र-छात्राएं आए

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रयागराज में परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 36 छात्र-छात्राएं गुरुवार को इटावा लौट आए। बसों के जरिए सुंदरपुर मोड़ स्थित पालिका के आश्रम गृह पर पहले बसों फिर इनके सामान को सैनिटाइज किया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनकी थर्मल स्क्रीनिंग की। एसडीएम सिद्धार्थ ने बताया कि सभी को खाना और पानी की बोतलें दी गईं। सभी आश्रम गृह में 14 दिन क्वारंटीन रहेंगे। इस दौरान तहसीलदार सदर एन राम, रोडवेज के एआरएम राजीव शर्मा, जिला सेवायोजन अधिकारी अरशद अली व पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इटावा डिपो के स्टेशन अधीक्षक महेश चंद्र ने बताया कि राजस्थान से आने वाले यात्रियों को लेने के लिए 15 बसें मथुरा भेजी गई हैं। ये लोग कोसी कला में रुके हैं जहां से यह बसें उन्हें लेकर इटावा आएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें